फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो ही है राजा, वही है प्रभु’

Thu, 24 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर गेल डीएवी माडल स्कूल में क्रिसमस सेलीब्रेट किया गया। बच्चों ने क्रिसमस करोल गाकर यीशू के आगमन का स्वागत किया। बड़े बच्चों ने सांटा क्लाज बनकर बच्चों को उपहार बांटे।
विज्ञापन


 
विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि राठौर ने क्रिसमस की बधाइयां देकर क्रिसमस डे के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने क्रिसमस आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। फेरी डांस प्रस्तुत कर प्रतिभागी बच्चों ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सभी बच्चों ने क्रिसमस केरोल गाकर यीशू के आगमन का स्वागत किया।



वो ही है राजा, वही है प्रभु... समूह गान गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। कई बड़े बच्चे सांता क्लाज का रूप धरकर नन्हे मुन्नों को उपहार एवं टाफियां बांटते दिखे। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री सजाया गया। छोटे- छोटे बच्चे सांता क्लाज कैप लगाकर अलग ही नजारा पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें