नगर पंचायत ने पानी और रोशनी के लिए शीघ्र ही बड़े पैमाने पर सामानों का क्रय किया जाएगा। इस संबंध में बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में बोर्ड बैठक अध्यक्ष अशोक चक की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत के प्रमुख मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था को हाई मास्क लाइटें व गलियाें में एलईडी व स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्ताव पास हुआ।
ईओ ब्रजपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश व्यवस्था के लिए 400 एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी। नलकूपों पर जलापूर्ति के लिए स्टेपलाइजर, गर्मी के चलते चिन्हित स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।
सीवर की सफाई को नई सफाई मशीन खरीदी जाएगी। साथ ही दो ट्रैेक्टर व ट्राली, कूड़ा गाड़ियां क्रय की जाएंगी । वही नगर पंचायत की महिला ठेकेदार रीना चक का भुगतान पीडब्लूडी की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा । इस अवसर पर प्रभारी लिपिक मेघ सिंह के अलावा समस्त सभासद मौजूद रहे ।