फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कोरोना वायरस से बचाव के लिए विशिष्ट आयुर्वेदिक औषधियों से हुआ हवन

विज्ञापन
हवन में आहुतियां डालते महिलाएं एवं पुरुष - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ आश्रम में कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को विशिष्ट आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग कर हवन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां डाली। जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता ने हवन कार्यक्रम का आयोजन कराया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. हरीबाबू गुप्ता ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में साधना अनुष्ठान भी चल रहा है। अनुष्ठान की पूर्णाहुति सोमवार सुबह नौ बजे से गायत्री शक्तिपीठ पर होगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोमवार को भी विशिष्ट औषधियों युक्त हवन कराया जाएगा।
इस अवसर पर दिनेश त्रिपाठी, विद्याराम पाल, बलवीर सिंह यादव, धर्मेद्र गुप्ता, जगत नरायन शर्मा, मुन्नी भदौरिया व हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। रविवार को अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के सम्मान मे व्यक्ति की शक्ति नारी है, परिवार की शक्ति नारी है व राष्ट्र की शक्ति नारी है जैसे नारे लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें