फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का दाना देख किसान निराश

Mon, 04 Apr 2016 11:19 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
गेहूं की कटाई में लगा किसान - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
पकी फसल और मौसम बिगड़ता देख जिले भर का अन्नदाता खेतों पर गेहूं कटाई करता देखा जा रहा है। शुरुआती दौर में समय पर बारिश और जरूरत के समय अनुकूल तापमान न मिलने से गेहूं की फसल किसानों को निराश कर रही है। सोमवार को फसल कटाई में लगे किसानों का अमर उजाला ने दयालपुर गांव का पुरसाहाल लिया। प्रतिकूल मौसम में झुलसा दाना देख किसानों की उम्मीदें भी झुलसती दिखाई दी। कटाई कर रहे किसान उत्पादन गिरने की भी दुहाई देते हुए दिखाई दिए। खेतों पर किसान और उनकी गेहूं फसल को लेकर हमारे संवाददाता की रिपोर्ट।
विज्ञापन


बेमन काम करते दिखे किसान
औरैया। दयालपुर गांव में ज्यादातर लघु सीमांत किसान हैं। छोटे-छोटे जमीन के टुकड़ों पर खेती करने वाले इन गांव के किसानों की माली हालत भी कुछ खास अच्छी नहीं है। पिछले दो सालों से खरीफ व रबी सीजन की फसलों के नुकसान से पीड़ित इस गांव के किसानों ने इस बार गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद लगाई थी। लेकिन मरे दाने और गिरे उत्पादन ने उनकी उम्मीदें बिखेर कर रख दी हैं।

पीली की जगह सफेद बाली
औरैया। दयालपुर गांव के खेत पर फसल काट रहे किसान सुखदेव की मानें तो इस बार भी गेहूं फसल से उम्मीदें टूट रही हैं। पके गेहूं के फसल की पीली बाली भरपूर उत्पादन देती है। लेकिन इस बार फसल को अपेक्षित तापमान न मिलने से गर्मी की चपेट में आई गेहूं फसल की बाली सफेदी लिए हुए है। बाली सफेद पड़ने से दाना तो मरा हुआ ही है। वहीं उत्पादन में भी तीस से चालीस फीसदी तक की किसानों ने गिरावट होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल को समय पर अपेक्षित तापमान नहीं मिल सका है। पतला व सिकुड़ा दाना बाली से निकल सकता है। प्रतिकूल मौसम ने उत्पादन पर अपना असर दिखाया है।
                डा.बनारसी यादव
                   डीडी कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें