फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हैंडपंप खराब, पानी के लिए भटक रहे यात्री

Thu, 12 Jun 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर लगे हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए हैं। ऐसे में यात्रियों व कर्मचारियों को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक काफी नीचे है और प्लेटफार्म नंबर दो ऊंचाई पर है। प्लेटफार्म एक और दो पर लगा हैंडपंप दो माह से खराब पड़ा है। विभागीय अधिकारियों की ओर से कहा जाता है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अतक हैंडपंप नहीं बन सका।
विज्ञापन

प्लेटफार्म दो पर भी एक किनारे हैंडपंप है। इससे ट्रेनों के रुकने पर दो-चार बोगियों के यात्री ही पानी ले पाते हैं। यात्रियों का कहना है कि हैंडपंप चालू न होने से बोतल का पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया जल्द ही खराब हुए हैंडपंपों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें