फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम नहीं है भगवान, खुद ही पकड़ लो

Sat, 27 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हम कोई भगवान नहीं है, अगर ज्यादा जल्दी है तो खुद जाकर हत्यारोपियों को पकड़ लो...। यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं है। यह कहना है सीओ सिटी सुभाष अत्री का। प्रधानपति की हत्या के मामले में एसपी आवास के बाहर हंगामा कर रहे परिजन जब समझाने के बाद भी शांत नहीं हुए तो सीओ ने उनको यही जवाब दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने सीओ के गनर पर धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को मृतक राजवीर की पत्नी जरुहौलिया प्रधान संगीता देवी अन्य महिलाओं के साथ एसपी आवास पर नारेबाजी कर रही थी। उसी दौरान पहुंचे सीओ सिटी ने पहले महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। जब महिलाएं नहीं मानी तो सीओ सिटी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पीड़ितों को हड़काते हुए कहा कि हम कोई भगवान नहीं है, अगर आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की इतनी ही जल्दी है तो जाओ खुद ही उन्हें पकड़ लो।

सीओ सिटी के इतना बोलने के बाद एक बार फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया। एक जिम्मेदार अधिकारी का यह बयान सुनकर महिलाएं एसपी कार्यालय के अंदर पहुंच गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें शांत कराया। वहीं परिजनों ने सीओ सिटी के गनर पर भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें