फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ लेखपालों में दिखा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ब्लाक प्रमुख अछल्दा और उनके साथियों द्वारा राजस्व निरीक्षक से की गई मारपीट को लेकर लेखपालों का विरोध जारी है। बुधवार को भी लेखपालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया और आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

अछल्दा के रजुआमऊ में पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में राजस्व निरीक्षक ने अछल्दा ब्लाक प्रमुख समेत 19 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार से लेखपाल कलमबंद हड़ताल पर हैं।
बुधवार को दूसरे दिन भी लेखपालों ने हड़ताल जारी रखी। लेखपालों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कहा कि घटना के वक्त पुलिस मौके पर थी, इसके बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा। इस दौरान लेखपालों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। लेखपालों की हड़ताल से तहसील आने वाले लोग भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें