अछल्दा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुभानपुर में चल रहे मेला महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार रात सांस्कृतिक बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रमों ने धमाल मचा दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को इस दौरान सम्मानित भी किया गया।
आयोजक रविंद्र कुमार ने कहा कि रात को ओपन टैलेंट इन इंडिया की टीम ने धमाल मचाया। कलाकारों की लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक नृत्य, संगीत और नाटक ने कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया। खेल प्रतियोगिताओं, कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यशालाओं ने लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका दिया।
इस दौरान ज्योति यादव, खुशबू यादव, शिवि यादव, सुमन कश्यप, आकांक्षा राजपूत, प्रियंका यादव आदि सोशल मीडिया क्रिएटर को सम्मानित किया गया। मुंबई के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कला और कलाकारों को भी मंच मिला। मुंबई से बॉलीवुड सिंगर दिलबर मेहंदी, राजा रान्याल, रिकी, अजय मिश्रा, अरविंद यादव, शिवमोहन द्विवेदी, पंकज गुप्ता, एसएस राजा आदि ने गानों से प्रफुल्लित कर दिया।
इस मौके पर जूनियर गोविंदा, गौरव पोरवाल, संदीप यादव, अनुष्का, साखी सिंह, नैतिक गुप्ता आदि ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में समां बांध दिया।