फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानस्थली एकेडमी के सालाना समारोह में मचा धमाल

Sun, 01 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानस्थली एकेडमी में कालेज के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि शिवप्रसाद यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधि बच्चों के लिए लाभकारी है। वार्षिकोत्सव केे दौरान नन्हें-मुन्हे बच्चों ने गणेश व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात देश भक्ति गीत- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तां हमारा पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।

जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारो... कव्वाली सुनाकर बच्चों ने मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. मुकेश गुप्ता, प्रो. राजेंद्र गुप्ता, डा. पीके शुक्ला व विद्यालय के टीचर अनुराधा त्रिपाठी, प्रज्जवलित, गौरव पांडेय, अंशुल , एसके शर्मा व गुरूमीत कौर समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें