फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक व्यापारी को गोली मारकर अपाचे सवार तीन बदमाश फरार, गंभीर हालत में सैफई रेफर

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी13- गंभीर हालत में घायल इलेक्ट्रानिक व्यापारी को एंबुलेंस से सैफई लेकर जाते परिजन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल(औरैया)। शनिवार दोपहर इलेक्ट्राइन सामान की दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश आए थे। गोली व्यापारी के गले पर लगी है।
विज्ञापन

सहायल थानाक्षेत्र अंतर्गत उपरेगा गांव निवासी कौशलेंद्र(30) पुत्र दयाराम घर के पास ही धूपकरी गांव में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे वह दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। धूपकरी गांव गांव के बाहर बंबा के पास पहुंचे थे कि सफेद अपाचे से आए तीन बदमाशों ने कौशलेंद्र पर फायरिंग कर दी। गोली गले के पास लगने से वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गया।
मौके पर पहुंची दिबियापुर, सहार, बेला थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सुनीति भी मौके पर पहुंची। सहायल थानाप्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। व्यापारी के परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। घटना की हर बिंदु से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें