फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ 13 अवैध असलहा समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए कुछ लोगों ने तमंचा मांगे तो सहार निवासी एक व्यक्ति तमंचा बनाने की फैक्टरी संचालित करने लगा। रविवार रात पुलिस ने तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के निशादेही पर 13 अवैध असलहा बरामद किए हैं। इसमें कुछ बने तो कुछ अधबने हैं।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी दिबियापुर रामसहाय पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात गांव कसहा व अमौआहार के बीच में बबूल की झाड़ियों के बीच एक खंडहर कोठरी में छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में असलहे बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। पुलिस टीम ने फैक्टरी संचालित कर रहे सहार के रामनगर निवासी रघुराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक के कब्जे से 10 बने, दो अधबने एक खराब तमंचा एवं असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। फैक्टरी संचालक रघुराज ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर कुछ लोगों ने तमंचा उपलब्ध कराने की इच्छा जाहिर की थी। रुपयों के लालच में आकर उसने यह काम शुरू किया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाले टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें