फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परचून की दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चोरी

Wed, 30 Jul 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बे के बेला रोड स्थित बहरे वाली पुलिया के पास परचून की दुकान में चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर 25 हजार रुपये व 20 हजार की कीमत का सामान ले गए। सुबह दुकानदार को ताला टूटा मिला। पुलिस ने जांच के बाद दुकानदार से पूछताछ की।
विज्ञापन

औरैया रोड स्थित सेहुद बंबे के पास रहने वाले कुलभूषण पोरवाल बेला रोड पर बहरे वाली पुलिया के पास परचून की दुकान किए हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गए थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान में रखी गोलक से 25 हजार रुपये व करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।
आसपास के व्यापारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की पिकेट लगती थी। जो काफी समय से नहीं लग रही है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी में रात ढ़ाई बजे पुलिस गश्त करते हुए दिखाई दे रही है। वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें