फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में बाबा-पौत्र घायल, प्राथमिकी

Sun, 21 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव समाधान का पुरवा में 21 दिन पहले सड़क हादसे में बाबा-पौत्र घायल हो गए थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अयाना के गांव रसूलपुर नवलपुर निवासी प्रांशू 30 नवंबर को बाबा राम औतार के साथ बेला के गांव याकूबपुर में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था। वहां से ऑटो से दोनों घर जा रहे थे। चालक ऑटो बेहद तेज चला रहा था। प्रांशू ने चालक से धीमी गति से चलाने के लिए कहा, लेकिन चालक नहीं माना। दिबियापुर के गांव समाधान पुरवा के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया।
इस हादसे में प्रांशू, उसके बाबा रामऔतार सहित अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल सवारियों को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहां से प्रांशू को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। वहां ऑपरेशन के बाद अभी भी उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पिता रामजीवन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें