फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: असलहा सत्यापन के लिए अब नोटिस देगा प्रशासन

Sat, 20 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अवैध असलहा तस्करी के मामले में फंसे सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा और उसके परिवार पर शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन

अब प्रशासन ने तीनों भाइयों को असलहों के सत्यापन के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की है। जल्द ही ये नोटिस जारी हो जाएंगे।
एनआईए जांच के बाद से ही प्रशासन भी कमलकांत वर्मा के अलावा उसके भाइयों अजयकांत वर्मा और रविकांत वर्मा की कुंडली खंगालने में जुटा है। जांच में सामने आया कि कमलकांत के नाम तीन, रविकांत के नाम एक और अजयकांत के नाम दो शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं। इसमें से एक लाइसेंस कमलकांत ने नवीनीकृत नहीं कराया है।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार द्वारा तीन शस्त्र लाइसेंसों में से दो की वैधता का आदेश बाद में जारी किया गया था। इसी के चलते तीसरा शस्त्र लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हुआ।
इस मामले में प्रशासन इन सभी असलहों और शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन के लिए तीनों भाइयों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। दरअसल, प्रशासन को आशंका है कि कहीं वैध शस्त्र लाइसेंसों का उपयोग किसी गलत कृत्य के लिए तो नहीं हो रहा था। शस्त्र लाइसेंस और शस्त्र सत्यापन के लिए पेश न होने पर निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें