फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई पालकी यात्रा मे उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 02 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में रविवार को पहुंची सांई पालकी पदयात्रा का स्थानीय लोगाें ने श्रद्धा से स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच आई सांई पालकी यात्रा में जय सांई नाथ के नारों से नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

 
सांई संदेश यात्रा संस्था के बैनर तले इटावा के भरथना कस्बे से निकली गई सांई पालकी पद यात्रा बकेवर, महेवा, अनंतराम होती हुई बाबरपुर कस्बे होती हुई देर शाम अजीतमल कस्बे के आर्य नगर मुहल्ले के सांई मंदिर पहुंची। मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र पोरवाल ने पालकी का आरती उतार कर स्वागत किया।
 
सांई पालकी का स्वागत श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके किया। पालकी के साथ चल रहे सैकड़ाें स्त्री, पुरुष एवं बच्चों ने यात्रा के समापन के बाद साईं मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद छका।
विज्ञापन


साई पालकी यात्रा में सुशील पोरवाल, किशन यादव, संजय गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, संजय तिवारी, केदू पोरवाल, हीरालाल पोरवाल, बंटू पोरवाल, प्रदीप सोनी, भगवत स्वरूप विश्नोई, आरडी  पोरवाल, अश्वनी पोरवाल आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें