फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वकीलों की हड़ताल में आज से क्रमिक अनशन

Sat, 23 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10-नारेबाजी करते राजस्व अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
औरैया। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

वकीलों के लगातार कार्य बहिष्कार किए जाने से तहसील परिसर के न्यायिक, प्रशासनिक तथा बैनामा संबंधी कार्य पूरी तरह ठप रहे। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार से वकील तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि पिछले 12 दिनों से अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने कहा कि यदि अनशन के दौरान किसी भी अधिवक्ता की तबीयत खराब होती है या कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, संत कुमार अवस्थी, वीरेंद्र कुमार, विनोद तिवारी, अश्वनी चतुर्वेदी, आशू चतुर्वेदी, अंजनी दीक्षित, रामविनोद शुक्ला और देवेन्द्र उपाध्याय ने आंदोलन को और तेज करने का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें