फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: व्यवस्थाएं जुटाते हुए पहले दिन खोले गए सरकारी धान क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को जिले में पूर्व निर्धारित 27 स्थानों पर धान की उपज की सरकारी खरीद को लेकर क्रय केंद्रों को खोला गया। बैनर पोस्टर से लेकर तौल कांटा, बारदाना व ई-पाश मशीनों को पहुंचाया गया। केंद्र प्रभारी पहुंचे। व्यवस्थाओं को जांचने के लिए विपणन अधिकारी से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण जारी रहे।
विज्ञापन

जनपद में अजीतमल, औरैया, बिधूना, अछल्दा, दिबियापुर व बेला समेत अन्य कस्बों में कुल 27 केंद्रों पर इस बार धान की सरकारी खरीद होनी है। सोमवार को केंद्रों के खोले जाने को लेकर व्यवस्थाओं पर काम चला। जिसे जांचने के लिए अधिकारियों टीम केंद्रों पर पहुंची। धान की छनाई के लिए छन्ना पर विशेष जोर रहा। वहीं श्रमिकों को जुटाने के लिए केंद्र प्रभारियों ने मशक्कत की।
-
फोटो-04एयूआरपी 15- केंद्र प्रभारी मनोज कुमार से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी करते एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह। संवाद
बाबरपुर उपमंडी समिति के केंद्र पर पहुंचे एडीएम
सोमवार को बाबरपुर उपमंडी स्थित धान खरीद केंद्र का शुभारंभ किया गया। तैयारियां भी पूरी हो गई। हालांकि कोई भी किसान उपज बिक्री करने नहीं पहुंचा। व्यवस्थाओं को जांचने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने तहसीलदार जितेश वर्मा के साथ उपमंडी स्थल बाबरपुर में खाद्य विभाग की ओर से खोले गए धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी मनोज कुमार मौजूद रहे। केंद्र पर छन्ना, बोरा, मशीन आदि सभी तैयारियां पूरी मिलीं। मौके पर मिले रजिस्टर आदि चेक किए गए। एडीएम ने केंद्र प्रभारी को किसानों से संपर्क कर खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं केंद्र पर किसानों को पानी व बैठने की विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


फोटो-04एयूआरपी 16- धान खरीद केंद्र पर किसान को जानकारी देते केंद्र प्रभारी राजनरायन। संवाद
बिधूना केंद्र पर किसानों ने किया संपर्क
धान खरीद के पहले दिन बिधूना उपमंडी समिति में खाद्य विभाग के खोले गए दो केंद्रों पर किसानों का पहुंचना शुरू हुआ। यहां पर केंद्र प्रभारी राजनरायन किसानों को धान का भाव व खरीद के मानक व सहूलियत समझाते नजर आए। वहीं धान खरीद के लिए संसाधन जुटाए गए।

फोटो-04एयूआरपी 17- धान खरीद केंद्र अछल्दा में बैनर पोस्टर लगाकर खोला गया क्रय केंद्र। संवाद
अछल्दा मंडी समिति में खाद्य विभाग की ओर से खोले गए धान खरीद केंद्र पर किसानों का सुबह से ही पहुंचना जारी रहा। यहां पर केंद्र प्रभारी निखिल कुमार किसानों को पंजीकरण कराने की जानकारी देते नजर आए। हालांकि देर शाम तक धान खरीद का खाता नहीं खुल सका।

बोले जिम्मेदार
सरकारी धान खरीद को लेकर जिले में कुल 27 केंद्रों को खोला गया है। प्रत्येक केंद्र पर खरीद से संबंधित संसाधन जुटा लिए गए हैं। पहले दिन किसानों को जागरूक करने की कवायद चली है। निरीक्षण करते हुए प्रत्येक केंद्र की व्यवस्थाओं को जांचा गया है।-बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें