फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धोखाधड़ी कर बेची सरकारी जमीन, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। धोखाधड़ी कर खेत मालिक ने सरकारी जमीन कब्जाई और प्लॉटिंग कर दी। मामला सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर से जुड़ी है। जमीन खरीदने व बेचने वाले पांच लोगों के खिलाफ लेखपाल ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर लेखपाल शशांक दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर की गाटा संख्या 421 रकबा 0.8410 हेक्टेयर जो राजस्व अभिलेखों में चंद्रभान के नाम दर्ज है। उक्त गाटे से सटे चकमार्ग गाटा संख्या 408 रकबा 0.0240 हेक्टेयर व गाटा संख्या 209 रकबा 0.2020 हेक्टेयर सरकारी नाली के रूप में दर्ज है। चंद्रभान ने अपने गाटे के साथ चकमार्ग और नाली की भूमि को मिलाकर प्लाटिंग कर जमीन बेची।
अखिलेश कुमार निवासी गोविंद नगर, रजनी गौतम निवासी बनारसीदास, केवल सिंह निवासी भरसेन, विजय सिंह निवासी गोविंद नगर को प्लॉट बेचे गए। उक्त लोगों ने चकमार्ग पर पक्का भवन निर्माण करा लिया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें