औरैया। दिबियापुर बाईपास स्थित निर्माणाधीन दो मकानों से चोरों ने तीन लाख रुपये कीमत के बिजली के तार चोरी कर लिए। इसकी जानकारी भवन मालिक ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर की। इधर चोरी की इस वारदात से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई है।
बैसुंधरा निवासी अनिल कुमार सिंह और ब्रजेश कुमार सहायक अध्यापक निवासी यशोदा नगर इटावा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दिबियापुर बाईपास पर स्थित मोहल्ला पंचशील नगर में मकान का निर्माण कराया जा रहा है। अनिल ने बताया कि मकान में फर्नीचर का काम चल रहा है। चोरों ने तीन मंजिल मकान में बिछाई गई बिजली के तारों को चोरी कर लिया है। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये से अधिक है।
ब्रजेश कुमार ने बताया कि इसी मोहल्ले में उसके भी निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये कीमत का बिजली का तार चोरी हुआ है। चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों में खलबली देखने को मिली। कोतवाली पुलिस ने जल्द चोरों की खुलासा किए जाने की बात कही।