फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई गौशाला सौथरा में अव्यवस्थाओं से दमतोड़ रहे गोवंश

विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी-10- गौशाला में बंधे गोवंश - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहार ब्लॉक के सौथरा गांव में खुली अस्थायी गोशाला में अव्यवस्थाएं हावी हैं। चारा और पानी की समुचित व्यवस्था न होने से यहां दो दिन में दो गोवंश की मौत हो गई। इनके शव पास के गड्ढे में पड़े मिले। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सड़क पर आवारा घूम रहे गोवंशों को आसरा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी गोशालाओं का संचालन कराया है। मंशा थी कि नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन की देखरेख में गोवंशों की देखभाल हो और उन्हें चारा-पानी समय से मुहैया हो।
इसके लिए बाकायदा बजट भी दिया जा रहा है, लेकिन सरकार की मंशा पूरी नहीं हो रही है। सौथरा गांव में खुली अस्थायी गोशाला के हालात यह है कि यहां पर गोवंशों को चारा-पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। गुरुवार की सुबह पास के गड्ढे में दो गोवंश के शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भूख प्यास से मौत होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

गोशाला में हैं 145 गोवंश
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय सौथरा गोशाला में 145 गोवंश हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। गोशाला में सिर्फ टिनशेड रखी हुई है। चारो तरफ बाउंड्री भी नहीं है। गर्मी में गोवंशों का हाल बेहाल है। कई बार ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग और पंचायत सचिव को जानकारी दी, लेकिन समस्या जस की तस है।
ठीक से नहीं हो रही देखरेख
खंड पशु चिकित्सा अधिकारी हृदेश कुमार ने बताया कि गोशाला में गोवंशो की संख्या 145 है। सौथरा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी अमित राठौर पर गोशाला की जिम्मेदारी है। यहां तैनात किए गए दो सेवक प्रत्याशी के साथ प्रचार करने में लगे हैं। गोशाला के मैदान की महीनों से सफाई भी नहीं हुई है। गोवंशों को एक-एक दिन छोड़कर सूखा भूसा डाल दिया जाता है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
पंचायत सचिव अमित राठौर ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। गोवंशों की देखरेख के लिए लगातार निवर्तमान प्रधान को निर्देश दिए जा रहे हैं। गोवंश की कैसे मौत हुई, इसकी जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें