फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकान से 35 हजार का सामान चोरी

Thu, 31 Jul 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अछल्दा के गांव इटैली निवासी गीता देवी के पति जगत नारायन एटा जिला कारागार में उप निरीक्षक हैं। उनका एक मकान कस्बे के मोहल्ला बुद्ध भीमनगर में बना हुआ है। गीता देवी ने बुधवार को मकान में चोरी होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि वह पति के साथ एटा में रहती हैं। कस्बे में बने मकान में ताला पड़ा था। 29 जुलाई की शाम पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटने की जानकारी दी। बुधवार सुबह पति के साथ वह घर पहुंचीं। मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
आरोप है कि चोर घर से करीब 35 हजार कीमत का सामान व नकदी ले गए। प्रभारी थाना निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा प्रभारी ने घटनास्थल की जांच की है। तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें