फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी जा रहे गार्ड की बंदूक लूटी

Mon, 11 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के खानपुर चौराहे के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ की डबल बैरल बंदूक लूट ली। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाश बंदूक लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी सतीश पुत्र बद्रीप्रसाद नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में गनमैन है। रविवार की रात वह औरैया निवासी गुड्डू दीक्षित के घर आ रहा था। वह रोडवेज की बस से शहर के खानपुर चौराहे पर उतरा और यमुना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास से जाने लगा।

इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पिटाई कर बंदूक छीन ली। जब तक सतीश कुछ समझ पाता तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि इससे पहले बदमाशों ने हाइवे रोड ग्राम जनेतपुर और दिबियापुर रोड स्थित ग्राम चिचौली के समीप भी बंदूक लूटी थी। पुलिस अभी तक इन मामलों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें