फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे जा रहे ट्रक में घुसा लोडर, एक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौतियापुर में दो ट्रकों की टक्कर देखते-देखते लोडर चालक आगे जा रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में लोडर चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम रौतियापुर में हाईवे पर बेकाबू गति से जा रहे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना के दौरान दूसरी साइड पर एक लोडर चालक लोडर चलाते समय इस घटना को देखने लगा। इसी बीच उसका लोडर आगे जा रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसमें सवार ऋषि शर्मा (23) पुत्र संतोष शर्मा व मुनिश्वर (28) पुत्र जागेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोडर सवार दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

जिसमें एक मुनिश्वर दयाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर टक्कर होने के बाद ट्रक के चालक व क्लीनर दोनों भागने में सफल रहे। टक्कर के बाद हाईवे पर खड़े ट्रक व लोडर को पुलिस ने क्रेन से उठवाकर कोतवाली पहुंचाया। हादसे में लोडर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें