आगामी 17 जनवरी को पल्स पालियो दिवस को लेकर बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैनर, पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
शहर के पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर से पल्स पोलियो रैली का शुभारंभ एडीएम अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को ड्राप पिलाकर सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की अपील की। बैंडबाजों के धुन के बीच रैली सुभाष चौक चौराहे पर पहुंची।
यहां सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने अभियान में योगदान करने की अपील की। जागरूकता रैली में शामिल परिषदीय, निजी व श्री गोपाल इंटर कालेज के बच्चों ने बैंड की धुन के साथ प्रतिभाग कर लोगों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया। यह रैली जिला अस्पताल परिसर में संपन्न हुई।
सीएमओ डा. मिश्रा ने बताया कि इस चक्र के पोलियो अभियान में लक्षित सभी बच्चों को शत प्रतिशत पोलियों की खुराक पिलाने का इंतजाम किया गया है। रैली मेंडीटीओ डा. श्याम सूरी, डीएमओ डा. आजाद, डीसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरए कटियार, डा. वेद प्रकाश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, ज्ञान सक्सेना आदि शामिल रहे।