फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव के शुभारंभ को किया रिहर्सल

Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव सीजन-टू के शुभारंभ को लेकर बुधवार को शहर के तिलक इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्राओं को रिहर्सल कराया गया। इस दौरान बेहतर कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को चयनित किया गया।
विज्ञापन


आगामी 23 जनवरी से शुरू हो रहे औरैया महोत्सव सीजन-टू के शुभारंभ मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह व बीएसए राजेश कुमार श्रीवास को सौंपी गई है। कार्यक्रम आयोजकों की ओर महोत्सव में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले प्रतिभाओं और कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है।

बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों को छात्र-छात्राओं सहित शहर के तिलक इंटर कालेज में रिहर्सल के लिए बुलाया गया था। यहां विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे-मुन्नों से लेकर बड़ों ने डीआईओएस/बीएसए के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने को चयनित कर कार्यक्रमों की अंतिम सूची तैयार की गई।  डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि औरैया महोत्सव के उद्घाटन मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बेहतर प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का पूरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें