फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरसे लहराकर बोलेंगे जय परशुराम

Sat, 07 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
चर्चा करते ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में परशुराम जयंती के अवसर पर मंडलीय स्तर पर निकली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को शुक्रवार अंतिम रूप दिया गया। परशुराम जयंती पर कानपुर से इटावा तक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


शहर के एक लाज में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आठ मई को यात्रा का शुभारंभ सुबह आठ बजे कानपुर के बेना झाबर स्थित परशुराम वाटिका से होगा। यात्रा को राष्ट्रीय संरक्षक सांसद जगदंबिका पाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी रवाना करेंगे। इसके बाद से भौती कानपुर नगर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष पं. दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत होगा। मंडल स्तरीय आयोजित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा कानपुर भ्रमण करती हुई अकबरपुर, मुंगीसापुर में जिलाध्यक्ष परशुराम सेना विक्रांत दीक्षित के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

अकबरपुर जनपद में भ्रमण के उपरांत सिकंदरा विधान सभा प्रभारी राजेश पांडेय की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। औरैया जनपद में परशुराम सेना जिलाध्यक्ष पं. शुभम द्विवेदी व जिला संयोजक रविशंकर त्रिपाठी की ओर से पूरे जनपद में जगह-जगह शोभा यात्रा की जोरदार स्वागत की तैयारियों की जा रही है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए इटावा के प्रदर्शनी मैदान पर जाकर समाप्त होगी। महासभा के सदस्य योगेश तिवारी ने परशुराम रैली में अधिक से अधिक युवाओं को जुड़ने की अपील की गई है। बैठक के दौरान मानव सेवा प्रकल्प के प्रदेश सचिव रजनीश दिवाकर, जिला प्रभारी राजेश पांडेय, जिला अध्यक्ष परशुराम सेना शुभम द्विवेदी, जिला संयोजक रविशंकर त्रिपाठी, नगर प्रभारी दीपू शुक्ला, कृपाशंकर दोहरे, सुनील बाल्मीकि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें