भारत विकास परिषद के तत्वावधान में 26 सितंबर से 11 अक्तूबर तक जारी विकास पखवारा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहल्ला ओमनगर स्थित दीप शिक्षा निकेतन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई।
तीन वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विकास पखवारा प्रभारी अशोक त्रिपाठी व सौरभ पुरवार ने बताया कि शिशु वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग वार आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में 11, जूनियर में 52 तथा सीनियर वर्ग में 18 प्रतिभागी शामिल हुए।
इस मौके पर संयोजक अनिल दीक्षित, उज्जवल गहोई, सौरभ कुमार सिंह, बृजेंद्र पांडेय, डा. गुरु प्रताप वर्मा, केके दुबे, डा. रमेश शुक्ला, जितेंद्र तोमर, आलोक अग्रवाल, पीएन मिश्रा, नितेंद्र सेंगर के अलावा संस्था अध्यक्ष विनय अग्रवाल व सचिव डा. एसएसएस परिहार मौजूद रहे।