फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ..

Mon, 28 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जगह जगह सजे गणेशोत्सव पंडालों में विराजे गणेश प्रतिमाओं को गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ ...के जयकारों के बीच विसर्जित किया गया। इस दौरान यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन



 
भगवतीगंज में दुर्गा टाकीज गली में चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार रात छप्पन भोग का आयोजन किया गया। उमाकांत सोनी, अनुराग सोनी, नागेंद्र तोमर आदि ने आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया।


इस दौरान नवीन, गणेश पोरवाल, अजय पैराडाइज, संजू पाल समेत खासी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार दोपहर में भगवान गणेश जी विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


 
सर्राफा गली में सजे गणेशोत्सव पंडाल में स्थापित गणेश जी की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विसर्जन यात्रा में कई झांकियों को सम्मिलित किया गया। प्रदीप गुप्ता, आलोक कुमार जानी, रंजीत पोरवाल, राहुल पोरवाल, मुकेश पोरवाल आदि मौजूद रहे।


छोटी सब्जी मंडी के समीप सजे पंडाल की मूर्ति को धूमधाम से विसर्जित कर दिया गया। साथ ही अनिल गुप्ता के आवास पर सजी मूर्ति का श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विसर्जन किया गया।

विकास खंड अछल्दा क्षेत्र में जगह-जगह गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद निचली गंगा नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से भक्तों ने किया। अबीर और गुलाल की होली में भक्तगण सराबोर नजर आए।



ररिवार सुबह गणपति विसर्जन को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम संपन्न कराए गए।विधि विधान से हुए पूजन के बाद गणपति बप्पा की शोभा यात्रा कस्बे  के लारेल्स स्कूल इंटरनेशनल व महामाई मंदिर  में रविवार को सुबह नौबजे से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को  विसर्जन के लिए निकल पड़े।


छोटे- छोटे बच्चों से सजी भगवान शंकर  पार्वती, राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की सजीव झांकियों ने सबका मन मोह लिया। श्रद्धालु नहर कोठी पहुंचे, जहां पर गणेश आरती के बाद प्रतिमा को निचली गंग नहर में  विसर्जित किया गया।


कार्यक्रम में वैभव गौर , दीपू गौर, अतुल ठाकुर, विशाल पांडेय, मनु पोरवाल, राजेश पोरवाल चेयरमैन, अंकुर सोनी, शिवम यादव, अंकित ठाकुर , गिरजेश त्रिपाठी, दीपू यादव मौजूद रहे ।

 
कंचौसी- कंचौसी की बड़ी सब्जी मंडी में पिछले एक सप्ताह से चल रहे गणेश उत्सव का आज से समाप्त हो गया। गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा का विसर्जन विधि-विधान से किया गया। अबीर और गुलाल के रंगों में सराबोर भक्तगणों ने नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया।

बिधूना- गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर नगर के किशनी रोड पर राधा माधव ट्रस्ट द्वारा आयोजन स्थल से गणेश महोत्सव की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने श्री गणेश तिलक व पुष्प अर्पित कर पूजन किया।

यात्रा पुरानी तहसील से लोहा मंडी होते हुए दिबियापुर तिराहा से नदी तिराहा पहुंच कर इलाहाबाद राम गंगा कमलपुर नहर समाप्त हो गई। यात्रा में विशाल चौहान, चंदन पोरवाल, विकास दुवे, वीपी यादव ,अशोक कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें