फोटो-36-अनंतराम टोल प्लाजा पर साध्वी का स्वागत करते भाजपाई।संवाद
औरैया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति का शुक्रवार को कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा संवैधानिक दायित्व देना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।
शहर की मंडी समिति के सामने हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया गया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि सामाजिक न्याय के लिए आयोग को 2018 में संवैधानिक दर्जा दिया गया।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था को कोई भूल नहीं सकता। उस समय प्रदेश में दंगे और अव्यवस्था का माहौल था। उन्होंने देश की प्रगति में सभी नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।
उन्होंने हालिया बयानों और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर कहा कि किसी की आस्था का अपमान करना उचित नहीं है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष