फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों की सूची चस्पा करने के निर्देश

Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील का निरीक्षण करने पहुंची अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने निरीक्षण के दौरान परिसर में बकाएदारों की सूची चस्पा न देख नाराजगी जताई। उन्होंने तहसील अधिकारियों को तत्काल बकाएदारों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। पूछताछ में पता चला कि परिसर में एक-दो दिन ही कोर्ट चलती है। इस पर उन्होंने ने सप्ताह में चार दिन कोर्ट चलाने के निर्देश दिए। जिससे समय पर वादकारियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन


इसी क्रम में कंप्यूटर पोर्टल पर तहसीलदार स्तर पर पंजीकृत 828 वादों के सापेक्ष 324 वाद, व एसडीएम स्तर पर 354 वादों के सापेक्ष 343 वाद निस्तारित देख नाराजगी दिखाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यह शीत कालीन भ्रमण के दौरान प्रत्येक तहसील स्तर पर एक-एक गांव का भ्रमण कर तहसील के लक्ष्यों की पूर्ति, वसूली, अभिलेख, वादों का निस्तारण के अलावा ग्राम के सरकारी भूमि खलिहान, तालाब, घूरे के स्थान, कब्रिस्तान, श्मसानघाट आदि का स्थलीय निरीक्षण करना होता है।

जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यो को गति प्रदान करना है। तहसील परिसर में सफाई व्यवस्था देख अपर आयुक्त ने खुशी जाहिर की। इस दौरान एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, तहसीलदार अरविंद कुठार के अलावा तहसील के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें