फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर में गिरी कार, डूबने से घी कारोबारी पति, पत्नी व बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रिश्तेदारी में हुए एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के लिए निचली गंग नहर की क्षतिग्रस्त पटरी काल बन गई।
विज्ञापन

रात के सन्नाटे में इटावा के भरथना निवासी घी कारोबारी की कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार कारोबारी पति, पत्नी व उनके जवान बेटे की अंदर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने पानी के ऊपर कार के पहिये देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार को बाहर निकलवाकर तीनों के शव निकाले गए।

इटावा स्थित थाना व कस्बा भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी घी कारोबारी राजीव कुमार गुप्ता (58) अपनी पत्नी मधु गुप्ता (56) और बेटे शुभम (27) के साथ अपनी डस्टर कार से बुधवार को दिबियापुर गए थे। वहां उनके रिश्ते के बहनोई अशोक कुमार की बेटी का मांगलिक कार्य था। रात करीब 12 बजे परिवार घर लौट रहा था। कुछ ही देर बाद अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास नहर की पटरी पर उनकी कार सीधे नहर के गहरे पानी में जा समाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीणों ने नहर में कार के पहिये देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने सिंचाई विभाग के अधिकारी से संपर्क कर नहर का पानी कम कराया।
इसके बाद ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से रस्सा बांधकर मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। जैसे ही कार का गेट खुला, अंदर का दृश्य देख सभी की आंख नम हो गईं। तीनों के शव कार के भीतर ही फंसे हुए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त नहर पटरी और दूसरी तरफ फैले अतिक्रमण के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एएसपी आलोक मिश्रा और बिधूना एसडीएम गरिमा सोनकिया, सीओ पी पुनीत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन को घटना की सूचना दी गई।





एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन



एसडीआरएफ की टीम के निरीक्षक रितेश सचान की अगुवाई में टीम ने नहर के पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई और हताहत तो नहीं है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी के बाद फफूंद, एरवाकटरा, बिधूना और कुदरकोट थानों की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।



सुबह नहर में ग्रामीणों ने कार को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार को निकाला। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन




-डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें