फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री यज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन

Thu, 20 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
भूमि पूजन कराते आचार्य । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शांति कुंज हरिद्वार की ओर से अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा बिधूना व गोसेवा परिवार के संयोजन में जिला स्तरीय विशाल 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन पांच नवंबर से नौ नवंबर तक होगा। कार्यक्रम को लेकर आचार्यों ने यज्ञ स्थल का भूमि पूजन कराया।
विज्ञापन


विशाल 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ ही प्रज्ञा पुराण कथा एवं संस्कार महोत्सव का भी आयोजन होगा। आयोजन से पूर्व भूमि पूजन के दौरान सामूहिक अखंड, गायत्री मंत्रलेख, जाप कार्यक्रम जारी है। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि पांच नवंबर को नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सायं को योग व व्यायाम होगा। छह नवंबर को सायं पांच बजे से दीप यज्ञ का आयोजन होगा। भूमि पूजन के मौके पर एसएस तोमर, अजय सेंगर, रामस्वरूप शाक्य, पंकज श्रीवास्तव आदि  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें