फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलते सिलेंडर को सिपाही ने बंबे में फेंका

Thu, 20 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
जांबाज सिपाही गीतम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम लगभग 7:45 बजे बंबा किनारे चाऊमीन का ठेला लगाए दुकानदार के सिलेंडर में रबर निकलने से आग लग गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। आस-पास के लोगों ने थाना पुलिस को सिलेंडर में आग लगने की सूचना दी। नहर बाजार तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही गीतम सिंह  मौके पर पहुंचे। इन्होंने जान की परवाह किए बिना  जलते सिलेंडर को हाथों में उठा लिया। सिलेंडर को पास में बह रहे बंबे में फेंक दिया। इससे गीतम सिंह के हाथ झुलस गए।  गीतम सिंह के साहस से बाजार में बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गीतम सिंह की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें