फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के बूम में तकनीकी खराबी से गेट रहा बंद

विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी20- जाम के बीच फंसा रेलवे पुलिस का वाहन। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह नौ बजे बंद हुआ, लेकिन बूम में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण गेट नहीं खुल सका। इसे सही करने में 11:30 बज गए और क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर सुविधा के लिए डीएफसी ने ऑटोमैटिक बूम लगाया है। जिसे गेट मैन संचालित करता है। शनिवार को सुबह नौ बजे ट्रेन को निकालने के लिए बूम को बंद किया गया, लेकिन तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बूम नहीं खुल सका और क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर स्टेशन से कर्मचारियों की टीम ने पहुंच कर खराबी को सही किया और आवागमन शुरू हो सका। इससे करीब ढाई घंटे तक वाहन फंसे रहे। जाम इतना बड़ा था जिसे खुलवाने के लिए आरपीएफ को मोरचा संभालना पड़ा। यही नहीं जाम में रेलवे पुलिस का वाहन भी फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें