फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से खड्ड में गिरी बोलेरो

Mon, 11 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर बोलेरो का टायर फटने से वह बेकाबू होकर खड्ड में गिर गई। इससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर लगभग एक बजे जालौन जिले के  टिकरी थाना के सिरसा कलार निवासी रामजी लाल (34) पुत्र शंकर लाल अपने रिश्तेदार नीलम पत्नी रामनरायन निवासी कुठौंद, वीरवती (8) पुत्री रामनरायन, फूलकुमारी (33) पत्नी हरीशंकर के साथ साले की शादी में शामिल होने बोलेरो से भोगनीपुर जिला कानपुर देहात जा रहे थे। औरैया शहर से लगभग एक किलोमीटर चलने पर अचानक बोलेरो का टायर फट गया। इससे वह बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रामजी व फूल कुमारी को सैफई रेफर कर दिया। अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें