फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव : मोरया मोरया, गणपति बप्पा मोरया...

Sat, 26 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चारों ओर गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। हर ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे की गूंज है। गणपति बप्पा की विभिन्न स्वरूपों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन



प्रतिदिन हो रहे आयोजनों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ दूरदराज के क्षेत्रों से चलकर पहुंच रही है। वहीं गणेश जी की आरती में हजारों की संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं।

 
शहर के आवास विकास में चल रहे महोत्सव में शनिवार को जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों ने गणपति बप्पा को मनाने के लिए सारी रात श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



कलाकारों ने जैसे ही-  देवा रे देवा गणपति देवा गीत की शुरुआत की वैसे ही महोत्सव में आए भक्तगण गीतों की धुन पर थिरकने लगे।


इसके बाद सारी रात जगराता के लिए गीत- गणपति  बप्पा मोरया, ओ रे गणपति बप्पा, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती  पिता महादेवा, ए गणेश के बप्पा, हमसे भाग बढ़ाए न, आओ जरा झूम ले गणपति  बप्पा के साथ गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मुन्नू बाजपेई,  सुरेश तिवारी, अवनीश, श्रीचंद्र मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, रवि शुक्ला,  मनोज, आशू, अंबुज, आशीष, रामजी, शिवम, राघव, अंकुर, विशाल, रवि, हिमांशू  आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें