फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ विसर्जित हुई प्रतिमा

Fri, 25 Sep 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कस्बे में विराजे गणपति बप्पा की प्रतिमा को कस्बे में भ्रमण कराकर गाजे-बाजे के साथ विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों के जयघोष से कस्बे का माहौल भक्ति मय दिखाई दिया।
विज्ञापन



कटरा में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार को भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। महोत्सव स्थल से ऐरवा अड्डा तक निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या स्त्री-पुरुष व बच्चों ने हिस्सा लिया।

तीन घंटे तक कस्बे के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में गणपति भक्त के डीजे संगीत की धुन पर थिरकते देखे गए।


विसर्जन यात्रा ग्राम खडनी नहर पर समाप्त हुई, यहां गणपति बप्पा को भक्तों ने वैदिक मंत्रों के बीच अगले बरस फिर आने का आमंत्रण कर श्रृद्धापूर्वक नहर के जल में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर रामकिशोर व नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें