फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Fri, 25 Sep 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहे गणेश महोत्सव में सजी झांकी को देखने के लिए दूरदराज से लोग आ रहे हैं। महोत्सव में भव्य झांकी के साथ ही विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



आवास विकास में भजन  संध्या के साथ गणपति बप्पा के समक्ष 56 भोग लगाए गए। गणपति बप्पा को मनाए के लिए श्रद्धालु भक्तिमय गीतों पर झूमते नजर आए।


देवो के प्रथम देव गणेश जी का महोत्सव  शहर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जहां देखो, वहां पर गणेश भगवान की धूम मची हुई।

गुरुवार को शहर स्थित आवास विकास में चल रहे गणेश महोत्सव में भजन  संध्या का आयोजन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति  दी गई। इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक झांकी प्रदर्शित कर मौजूद भीड़ को तालियां बजाने पर  मजबूर कर दिया।


वहीं शुक्रवार को आयोजक टीम ने गणपति बप्पा का 56 भोग की झांकी सजाई गई। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की झांकियां दर्शकों को दिखाई गई।  गणपति बप्पा की महाआरती में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इधर ब्रहम नगर मोहल्ले में गणेश महोत्सव में सजी झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं शाम को आरती में सैकड़ों लोग शामिल  हो रहे हैं। इसी प्रकार ठठराई माहोल में गणेश भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई हैं, इसमें भी भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें