एरवाकटरा। क्षेत्र के उमरैन में शनिवार को जनसहयोगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस मौके पर हुए उद्घाटन मैच में गमा देवी वॉरियर्स टीम ने मैच जीत लिया। सकरावा ब्लास्टर्स को हार का सामना पड़ना पड़ा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सौरिख नगर पंचायत के चेयरमैन राहुल गुप्ता ने किया। मैच उमरैन की गमा देवी वॉरियर्स टीम और कन्नौज जनपद की सकरावा ब्लास्टर्स टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उमरैन की गमा देवी वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 95 रन बनाए। टीम की ओर से रवि ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 31 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सकरावा ब्लास्टर्स टीम उमरैन के ऑल राउंडर प्रियांशु की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 46 रन पर सिमट गई।
सकरावा की ओर से आशीष ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। गमा देवी वॉरियर्स टीम के खिलाड़ी प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक अनमोल गुप्ता, विष्णु गुलहरे, देव गुप्ता, नवनीत कौशल, शुभम कौशल व शिवम कौशल ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।