फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतगणना के चलते चार दिन बंद रहेगी गल्ला मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोक सभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी। इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों ने मंडी समिति का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है। इसके चलते चार दिन मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। मंगलवार को मंडी प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी की।
विज्ञापन


जनपद में 13 मई को मतदान हुआ था। इसके बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में ही रखवाया गया था। जहां पुलिस की सुरक्षा रहने के साथ-साथ सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। राजनीतिक दलों के लोग भी निगरानी में लगे हैं। इसके लिए प्रशासन ने पीछे की ओर कुछ जगह को सील कर रखा है। चार जून को मतगणना होगी। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर मंडी प्रशासन ने मंगलवार को मंडी बंद की सूचना जारी की। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार दो जून से मंडी पूरी तरह बंद रहेगी जो पांच जून तक बंद रहेगी। छह जून को विधिवत खोली जाएगी। बंदी के दौरान मंडी में सब्जी, फल, खाद्यान्न की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश भी नहीं होने दिया जाएगा। इसके चलते मंडी में कोई भी व्यापारी, किसान खाद्यान्न व सब्जी लेकर न पहुंचे।
विज्ञापन


-

सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम के समीप है बने चबूतरों पर मतगणना होगी। चार जून की सुबह आठ बजे से मतगणना की गिनती शुरू की जाएगी। हर विधान सभा वार अलग-अलग मतगणना होगी। इसके लिए प्रत्येक विधान सभा में 14-14 टेबिलें डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें