फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गंदगी से गल्ला मंडी बदहाल, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में जगह-जगह गंदगी देखने को मिल रही है। बरसात होने पर होने वाले जलभराव के कारण आढ़तियों व किसानों का हजारों रुपये की फसल नष्ट हो जाती है। जिसको लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि मंडी की स्वच्छता को लेकर वह गंभीर हैं और समय-समय पर सफाई अभियान चलता है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित है। लाखों रुपये प्रतिदिन का राजस्व देने वाली यह मंडी प्रदेश की मुख्य मंडियों की सूची में शामिल है। लेकिन यहां मंडी के हालात खराब देखने को मिल रहे हैं। पल्लेदारों के चबूतरे व उसके चारों ओर गंदगी व्याप्त है। जिसके चलते पल्लेदार इधर-उधर बैठने को मजबूर हैं। तो वहीं मंडी के मुख्य मार्ग को छोड़ दें। तो सभी मार्गों पर गंदगी देखने को मिल रही है। नालियों में भी गंदगी भरे होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आढ़तियों की मानें तो सफाई के नाम पर मंडी में सालों से खानापूर्ति की जा रही है। नालियां यदि ठीक से साफ हो जाएं तो जलभराव की 80 प्रतिशत समस्या समाप्त हो जाएगी। यूं तो पूरे साल आढ़ती व किसान गंदगी से परेशान रहते हैं। लेकिन बरसात के दिनों में हालत अधिक खराब देखने को मिलती है। आढ़तियों ने बताया कि शुरुआती बरसात में आढ़तियों और किसानों को नुकसान हो चुका है। तब बड़े नालों की सफाई जेसीबी से हुई थी। लेकिन वह खानापूर्ति ही रही। आज फिर मंडी में जलभराव है। जिसको लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-
फोटो-11एयूआरपी 09- यशोदा नंदन। संवाद
मंडी में नालियां जाम होने से निचले हिस्से के आढ़तियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। बरसात होने पर किसानों की फसल जलभराव के कारण नष्ट होती है।- यशोदा नंदन, आढ़ती
विज्ञापन

-
फोटो-11एयूआरपी 10- जय प्रकाश तिवारी। संवाद
मंडी में सफाई को लेकर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मुख्य मार्गों पर ही कभी-कभी कर्मचारी सफाई करते दिखते हैं। लेकिन कूड़े का उठान नहीं होने के कारण समस्या जस की तस देखने को मिलती है।- जय प्रकाश तिवारी, आढ़ती

मंडी में सफाई प्रतिदिन कराई जा रही है। दिक्कत देखने को मिलती है। बरसात के बाद पटिया नालियों पर रखवाई जाएंगी। पानी बरसते ही टीम भेजकर जेसीबी से नालियों की सफाई कराई जाती है। मंडी की स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं।- हरविलास सिंह यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें