फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस स्टैंड में कम पड़ रही जगह, भटक रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। औरैया बस स्टैंड के लिए जगह कम पड़ रही है। बसें स्टैंड के बाहर भी खड़ी करनी पड़ती है। ऐसे में सवारियों को बसों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के समीप ही नया बस स्टैंड बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 1955 में लगभग डेढ़ एकड़ में औरैया बस स्टैंड की शुरूआत हुई थी। उन दिनों डिपो के पास मात्र 15 बसें थीं। आबादी बढ़ने के साथ ही डिपो में बसों की संख्या भी बढ़कर 77 जा पहुंची है। लेकिन जगह न बढ़ने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जहां दिन के समय जाम की स्थिति रहती है। बता दें कि यहां पर बस स्टैंड के अलावा, डिपो और वर्कशाप भी हैं। ऐसे में तीनों के संचालन के लिए जगह की जरूरत है। विधिवत संचालन के लिए शहर के समीप ही बस स्टैंड संचालन की मांग जनता करती आ रही है।




दूर बना तो बढ़ेगी मुश्किलें



शहर से दूर बस स्टैंड बनेगा तो यात्रियों को परेशानी होगी। साथ ही डिपो की आय पर भी असर देखने को मिलेगा। सुविधाओं के अभाव में औरैया डिपो की रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या पहले जैसी नहीं देखने को मिलती है।-सुनील कुमार
विज्ञापन





जनप्रतिनिधि भी करें सहयोग



रोडवेज बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र में जमीन खाली पड़ी हुई है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर उस जमीन का प्रयोग कर अच्छे से बसों का विधिवत संचालन कर सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को भी भटकना नहीं पड़ेगा।- गोपाल शुक्ला







पालिका के पास भी है जमीन
यमुना रोड पर नगर पालिका की जमीन खाली पड़ी है। जिस पर बस स्टैंड का संचालन अच्छे से हो सकता है। पालिका अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना होगा। वर्कशाप अपने यथा स्थान पर संचालित हो सकेगा।- राजू शर्मा




शहर में बनना चाहिए बस स्टैंड



बस स्टैंड शहर से दूर नहीं होना चाहिए। पास में ही बस स्टैंड होने से यात्रियों को रात के समय भी सफर करने में दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। बस स्टैंड के अधिक दूर होने पर यात्रियों को शहर तक आने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।- कमलेश दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें