फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल के लैब मैकेनिक ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन के डीएफसी ट्रैक पर रविवार देर रात एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। युवक गेल पाता में लैब मैकेनिक था। पुलिस व परिजनों का कहना है कि युवक किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकल गया था।
विज्ञापन

सहार के भंडरिया नवादा धाधू निवासी कमल कुमार (25) रोजाना घर से गेल तक बाइक से आता-जाता था। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नईम अहमद ने जांच कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार परिजनों से पूछताछ में पता चला कि कमल घर से नाराज होकर निकला था।
मृतक के चाचा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कमल दो भाइयों में छोटा था, उसकी एक बहन भी है। बड़ा भाई कौशल सहार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बैठता है।। कमल से उनकी दो दिन पूर्व हुई थी। उसने कोटा में 15 दिन पूर्व साइट इंचार्ज के पद पर जाने के की बात कही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमल से जब भी परिजन शादी की बात करते थे तो वह पहले बहन की शादी की बात करता था। वह बिना खाए ही बाइक उठाकर घर से दिबियापुर चला गया था। इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें