फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमदनी फुल, यात्री सुविधाएं गुल

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय में बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
निजी वाहनों की तुलना में 71 फीसदी अधिक किराया लेने बाद भी परिवहन निगम यात्रियों को सुविधाएं देने में कोताही बरत रहा है। फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी सिलेंडर स्टोर रूम में सजाने वाले औरैया डिपो बस अड्डे पर मौजूद यात्री सुविधाओं की शुक्रवार को अमर उजाला ने पड़ताल की। स्वच्छ भारत अभियान की चमक से दूर बस अड्डा परिसर मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित दिखा। हाइटेक युग में संसाधनों से जूझ रहे औरैया डिपो बस अड्डे की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन


सीन - एक
स्थान - शहर का रोडवेज बस स्टैंड
समय     - सुबह 11.20 बजे
गंदगी से मेल, ढिलाई रेलमपेल
शहर के व्यस्ततम सुभाष चौक चौराहे के पास स्थित बस अड्डा केवल बसों का जमावड़ा स्थल ही नजर आया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के दफ्तर में न होने से बसों का संचालन बेकाबू दिखा। बस अड्डे में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा ही बसें खड़ी नजर आईं। बस अड्डे की ऊबड़-खाबड़ सतह इसकी खस्ताहाल हालत की पोल खोलती दिखाई दी। वहीं परिसर में गंदगी के ढेर, पीने के पानी के स्थान पर कीचड़, दूषित जलनिकासी के अधूरे इंतजाम, छाया के लिए टूटा टीन शैड भी जिम्मेदारों की ढिलाई बयां करता नजर आया।

सीन    - दो
स्थान     - शहर का रोडवेज बस स्टेंड
समय     - सुबह 11.35 बजे
यात्री सुविधा का ढिंढोरा दिखा कोरा
बेहतर सुविधा, सुरक्षित यात्रा का ढिंढोरा बस अड्डे की पड़ताल में कोरा नजर आया। बस अड्डा परिसर में प्रवेश करते ही बना पुरुष-महिला संयुक्त यूरिनल क्षतिग्रस्त हालत में मिला। परिसर में टीन शेड में बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय में पड़ी दो-एक बसों की टूटी सीटों पर चंद यात्री बैठे दिखाई दिए। प्रतीक्षालय में बैठने के नाकाफी इंतजाम के चलते कुछ यात्री खड़े तो कुछ सीमेंट की बनी जर्जर सीट पर बैठे दिखे। प्रतीक्षालय में भी पंखा नजर नहीं आया। रोशनी के नाम पर एक बल्ब लटका हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


लाल बत्ती बहुतेरी, एसी बसें भी मुंह फेरी
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जनपद की पहचान रखने वाले औरैया के दिग्गजों को प्रदेश की सपा सरकार ने लाल बत्ती देकर राज्य मंत्रीं का दर्जा देकर जिले को वीआईपी बना दिया। लेकिन इसे दुर्भाग्य कहेंगे कि जिले के तीन दर्जा प्राप्त मंत्री के अलावा पार्टी के विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष होने के बाद भी रोडवेज ने अब तक औरैया डिपो के  यात्रियों को एसी बसों में यात्रा की सुविधा से दूर रखा है। डिपो में बसों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन यात्रियों की एसी बसों की मुराद अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

डिपो परिसर में यात्रियों की मूलभूत सुविधा विकसित करने को मुख्यालय पर प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति का इंतजार है। फिलहाल आधे-अधूरे संसाधनों से काम चलाना मजबूरी है।
विज्ञापन

हेमंत कुमार मिश्रा, एआरएम, औरैया डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें