फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी लो वोल्टेज व कटौती से मुक्ति

Fri, 13 May 2016 11:59 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
एक्सईएन पंकज शर्मा व जेई एसके मौर्या की उपस्थिति में हाइड्रा मशीन से लोहे के पोल लगाता कर्मचारी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
शहर की बिजली समस्या को दूर करने के लिए बिजली अधिकारियों ने कदम बढ़ा दिए हैं। लंबे अर्से से अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं को इस माह राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से एक नंबर बिजली केंद्र को 132 देवकली उप बिजली संस्थान से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


27 किलोमीटर दूर असैनी उप बिजली संस्थान से आने वाली एचटी लाइन के फाल्ट से घंटों ठप रहने वाली बिजली आपूर्ति से शहर को जल्द छुटकारा मिलने वाला है। बिजली विभाग की ओर से शहर के करीब 1450 सौ बिजली उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराए जाने के लिए 132 देवकली उप बिजली संस्थान से जोड़ने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी तक देर रात 33 हजार केवी की बिजली लाइन में कमी आने पर कर्मचारियों को रात-रात भर औरैया से असैनी तक फाल्ट ढूढ़ने पड़ते थे।

इससे पूरी-पूरी रात उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता था। ऐसे में शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर देवकली संस्थान से केंद्र को जोड़े जाने से फाल्ट की स्थिति में एक-दो घंटे में ही समस्या का समाधान हो सकेगा। यही नहीं इसके बाद उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी। इस दिशा में काम करते हुए शुक्रवार को एक्सईएन पंकज शर्मा, जेई एसके मौर्या व राजकीय ठेकेदार रानू अवस्थी ने हाइड्रा मशीन से 80 खंभे लगवा दिए।
विज्ञापन


पहले अयाना बिजली केंद्र को तीसरे नंबर पर देवकली से जोड़ने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन लाइन बनने में आ रही अड़चनों के चलते शहर के एक नंबर बिजली केंद्र को जोड़ने के लिए पोल लगवाए जाने शुरू कर दिए गए हैं। संभवत: इस माह के अंत तक आपूर्ति चालू कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

                                  पंकज शर्मा
                                एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें