फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सहालग व रमजान से फलों के दामों में उछाल

Fri, 20 Feb 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-5-बाजार में सजी फलों की दुकान।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। सहालग के साथ रमजान की शुरूआत होते ही फलों के दाम में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हो गई है। रोजेदार इफ्तार के लिए फलों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं, इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। इससे व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


रमजान के दौरान इफ्तार में खजूर, केला, सेब, संतरा, अंगूर व तरबूज जैसे फलों का विशेष रूप से उपयोग होता है। इससे फलों की मांग बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को बाजार में सेब 140 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो बिका। 300 रुपये वाला खजूर 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। केला 40 से बढ़कर 50 रुपये किलो बिक रहा है। संतरा 100 रुपये प्रति किलो, तरबूज 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तथा अंगूर 140 से बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

फल विक्रेता राजा सिद्दीकी ने बताया कि रमजान माह शुरू होने के कारण फलों की बिक्री में तेजी आई है। राहुल का कहना है कि शादी-विवाह का सीजन भी चल रहा है। इससे फलों की मांग पहले से ही बढ़ी हुई थी। अब रमजान से मांग और बढ़ गई है। थोक व्यापारी नरेश ने बताया कि बड़ी मंडियों में भी फलों के दामों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें