फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की लाइन में हुए शार्ट सर्किट से ट्यूबवेल का सामान जला

विज्ञापन
फोटो09एयूआरपी 25- आग लगने से जला थ्रेसर व अन्य सामान - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के क्योंटरा गांव के मौजा मडनई में शुक्रवार को दोपहर ट्यूबवेल के पास रखे ट्रांसफार्मर से हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ट्यूबवेल की लाइन समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

साथ ही पड़ोस में बने मकान में रखा भूसा, गेहूं आदि भी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्योंटरा गांव निवासी कमलेश मिश्रा का मौजा मडनई में खेती है। इसके लिए उन्होंने अपना ट्यूबवेल लगवा रखा है।
उसी ट्यूबवेल के पास रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे लाइन में शार्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी से ट्यूबवेल की केबल, स्टार्टर, ट्रैक्टर का सामान जल गया।
हवा के चलने से आग भड़क गई और पड़ोस में बने मकान में पहुंच गई। जहां पर भूसा धू-धू कर जल गया।
सूचना पर पहुुंचे फायर कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा आठ क्विंटल गेहूं, 118 जीन के पाइप, थ्रेसर, छप्पर व भूसा आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित कमलेश ने बताया कि आग से उसका हजारों रुपयों का नुकसान हो गया है। साथ ही मकान की छत भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें