फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी को मेन लाइन से निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास दोपहर को डाउन लाइन की पटरी चटक गई। पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत मालगाड़ी को लूप लाइन पर ही लेना था, लेकिन पटरी चटके होने के कारण मालगाड़ी को थ्रू मेन लाइन से गुजारा गया। साथ ही पटरी टूटे होने की सूचना कंट्रोल को दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एएसएम केबिन के पास खंभा नंबर 1012 व 1014 के बीच दोपहर को तीन बजे करीब डाउन लूप लाइन की पटरी चटक गई। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक स्टेशन पर केबिन के बाहर किसी से बातचीत कर रहे थे। तभी उनकी नजर डाउन लूप लाइन की चटकी पटरी पर पड़ी। पटरी चटकी देख उन्होंने तत्काल लूप लाइन पर माल गाड़ी को लेने का निर्णय बदलते हुए मेन लाइन से थ्रू निकाला। इसके बाद उन्होंने पटरी टूटे होने की सूचना टूंडला कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और टूटी पटरी की मरम्मत का काम किया। इस दौरान सभी ट्रेनें मेन लाइन से गुजारी गईं। स्टेशन अधीक्षक राजीव आर शुक्ला ने बताया कि पटरी चटकने के बाद पटरी को बदलने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें