फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून से होगा निशुल्क राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत तीन जून गुरुवार से 15 जून तक निशुल्क राशन का वितरण होगा। योजना के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी को प्रत्येक यूनिट पांच किलो निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सभी राशन की दुकानों पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक राशन का वितरण किया जाएगा। वितरण के अंतिम दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त न करने वाले उपभोक्ताओं को ओटीपी भेजकर वितरण कराया जाएगा। 13 से 15 जून तक उपभोक्ताओं को पोर्टेबिलिटी के तहत राशन का वितरण किया जाएगा।
जिले में करीब 50 हजार अंत्योदय व लगभग दो लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। जिलापूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्र ने बताया कि राशन वितरण के दौरान दुकानों पर सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्थी रहेगी। सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा। दुकानों पर बिना मास्क राशन का वितरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें