औरैया। कोरोना संक्रमण से बुधवार को जिले में दो लोगों की मौत हो गई। चार नए मरीज मिले हैं। 13 संक्रमित लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।
मंगलवार को एक भी मौत न होने और लगातार गिर रहे संक्रमितों के आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की थी। बुधवार को एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 9850 है। बुधवार दोपहर तीन बजे तक कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई। मृतकों का आंकड़ा 174 हो गया है। जनपद में अब एक्टिव केस 163 रह गए हैं। हॉट स्पॉट क्षेत्र 102 रह गए हैं। चिचौली स्थित एल-2 कोविड केयर सेंटर में 24 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है। जबकि जिले के बाहर के 17 अस्पतालों में 18 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जिले में स्वास्थ्य टीमों ने 1700 से अधिक सैंपल लिए हैं। सैफई लैब से अब 1006 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में संक्रमण का ग्राफ कम हो चुका है।